प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। मां कल्याणी देवी मंदिर में शीतला अष्टमी के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक मेले का गुरुवार को समापन हुआ। पं. सुशील कुमार पाठक की अगुवाई में मां कल्याणी का स्वर्ण आभूषणों से शृंगार किया गया।परिसर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के समापन पर विधि विधान से हुआ। दिनभर मां के अलौकिक स्वरूप का दर्शन करने वालों की कतार लगी रही। इस मौके पर पं. श्यामजी पाठक, अनिल पाठक, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...