फतेहपुर, मार्च 24 -- फतेहपुर। चैत्र नवरात्र के छठवें दिन मंगलवार को देवी भक्तों ने घरों से लेकर मंदिरों तक छठवीं स्वरूपा मां कात्यायनी की पूजा-अर्चन किया। माता को शहद का भोग व लाल पुष्प अर्पित करते हुए घर सुख समृद्धि की कामना की गई। छठवें दिन कई घरों एवं मंदिर परिसरों में कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। जहां कन्याओं के पैर धुल कर रोली टीका लगाया और भोज के बाद दक्षिणा देकर विदा किया गया। नवरात्र को लेकर मंदिरों में माता का प्रतिदिन विशेष श्रंगार भी किया जा रहा है। भक्तों के द्वारा देवी गीत व लांगुरिया गाए जा रहे हैं। वहीं चारों ओर देवी गीत गुंजायमान हो रहे हैं। शक्ति के छठे रूप को मां कात्यायनी के नाम से जाना जाता है। इनकी उपासना से जीवन के चारों पुरुषार्थों अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की आसानी से प्राप्ति हो जाती है। कात्यायन ऋषि देवी को अपन...