आजमगढ़, मार्च 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट में मां और मौसी को मृत दिखाकर युवक ने नाना की जमीन की वसीयत करा ली। शिकायत पर पुलिस तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट निवासी मौजी शर्मा की बेटी कौशिल्या की शादी मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के टेसुआपर निवासी लौजारी के साथ हुई है। उसका एक बेटा और एक बेटी है। कौशिल्या की बहन उमा की शादी रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद निवासी नन्हकू के साथ हुई है। उसके दो बेटे हैं। कौशिल्या ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दोनों बहनें बारी-बारी से पिता की देखरेख करती थीं। पिता की इच्छा थी कि उनकी संपत्ति दोनों बेटियों को मिले। 11 फरवरी 2025 को उनके पिता मौजी का निधन हो गया। इसके बाद पता चला कि बहन का बेटा ऋषिकेश शर्मा निवासी हैदराबाद थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.