मां और बेटे की पिटाई के मामले में पांच पर केस
जौनपुर, जून 27 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पंवारा थाना क्षेत्र के उचौरा गांव में बुधवार की शाम करीब पांच बजे गाय दरवाजे पर चले जाने की मामूली बात को लेकर पांच लोगों ने मां-बेटे को लोहे के रॉड से पीटकर घायल कर दिया। बेटे की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उचौरा निवासी शीला यादव ने तहरीर दी कि 24 जून शाम 6:30 बजे उनका 22 वर्षीय पुत्र नीरज यादव गाय चरा रहा था। गाय चरते-चरते रमाशंकर सरोज के दरवाजे पर चली गई। नीरज गाय हांकने गया तो रमाशंकर, विनोद, प्रदीप, प्रियंका और करिश्मा सरोज एकराय होकर गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- गाय दरवाजे पर गई तो मां-बेटे को पीटा, पांच पर केस दर्ज विरोध पर सभी ने लोहे की रॉड से नीरज को मारपीटकर अधमरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.