मां और बेटियों की पिटाई के मामले में 35 पर मुकदमा
जौनपुर, जून 21 -- बदलापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मां और दो बेटियों को मारपीटकर घायल करने के आरोप में सात नामजद तथा 35 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल ने जुट गयी है। कस्बे के वार्ड नंबर 14 सरोखनपुर निवासी महेंद्र शर्मा ने एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 12 जून को दीवानी न्यायालय में एक मुकदमे की पैरवी में गया था। इसी दौरान आपसी रंजिश को लेकर पड़ोसी मनोज शर्मा, सत्यम, शिवम, आकाश, मंगला, अरुण व कमला अपने साथ 35 अज्ञात लोगों को लेकर घर पर चढ़ गए। जहां लाठी डंडे से मेरी पत्नी निशा, पुत्री स्वेक्षा और शिवानी को मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.