संतकबीरनगर, जुलाई 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। मातृ एवं बाल कुपोषण के अभिशाप से मुक्त करने के लिए प्रदेश सरकार ने एक बड़े और रणनीतिक अभियान का आगाज कर दिया है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संभव 6.0 अभियान की राज्यव्यापी शुरुआत की है। इस विशेष मिशन की इस वर्ष की थीम गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा तय की गई है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और नवजात शिशुओं को एक चक्र के रूप में स्वास्थ्य और पोषण सेवाएं दी जाएंगी।इस मुहिम में मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया है, जिसे कड़ाई से पालन किया जाएगा। अभियान की जमीनी हकीकत साप्ताहिक रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा, जबकि जुलाई से सितंबर 2026 तक हर 15 दिन में राज्य स्तर पर जिला कार्यक्रम अधिकारियों की समीक्षा बैठक खुद मुख्यालय से ली जाएगी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: संभव अभियान 6....