मां और प्रेमी को फांसी; अवैध संबंध में 4 साल के बेटे और डेढ़ साल की बेटी का गर्दन मरोड़ दिया था
मधुबनी, जुलाई 2 -- बिहार के झंझारपुर कोर्ट ने मानवता को शर्मसार करने वाले डबल मर्डर कांड में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। चार साल के बच्चे और उसकी डेढ़ साल की बहन की गरदन मरोड़कर हत्या कर दी गई थी। इस कांड में कोर्ट ने बच्चों की मां और उसके प्रेमी को मौत तक फांसी पर लटकाने की सजा सुनाई है। झंझापुर कोर्ट के इतिहास में यह पहला मामला है जब कांड को रेयर ऑफ द रेयरेस्ट करार देते हुए दोषी मां और उसके प्रेमी को सजा-ए-मौत मुकर्रर किया है। तीन साल की सुनवाई के बाद कोर्ट का फैसला आया है। झंझारपुर कोर्ट के एडीजे -2 अभिषेक रंजन ने यह फैसला सुनाया। पूरे अदालत परिसर में फुलपरास थाना क्षेत्र के चर्चित दोहरे हत्याकांड की चर्चा होने लगी। कोर्ट ने बच्चों की मां अनीता देवी और उसके प्रेमी जयप्रकाश मंडल को फांसी की सजा सुनाई । अनीता देवी के पति की शिकायत पर फुलपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.