फिरोजाबाद, फरवरी 7 -- जसराना थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर कुतकपुर निवासी ग्रामीण ने अपने चचेरे भाई पर मां और पत्नी को गालियां देने एवं पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर कुतकपुर निवासी संजीव कुमार का कहना है कि गुरुवार की सायं उसकी मां एवं पत्नी घर पर थीं। इसी दौरान उसका चचेरा भाई पंकज आया और गालियां देने लगा। गालियां देने का विरोध करने पर मां एवं पत्नी की पिटाई लगा दी। चीख पुकार मचने पर अन्य लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.