मां और दिव्यांग भाई को लेकर विवाद, इंजीनियर पर मुकदमा
आगरा, जून 7 -- सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक इंजीनियर पर अपने रिश्तेदार के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। प्रोफेसर विश्वकांत गुप्ता (अरविंदपुरम सिकंदरा) ने थाना सिकंदरा में तहरीर देकर बताया है कि उनके साले इंजीनियर अमित गुप्ता अपनी वृद्ध मां और दिव्यांग भाई की देखभाल की जिम्मेदारी लंबे समय से नहीं निभा रहे हैं। आरोप है कि मां और भाई वर्षों से रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं। तहरीर के अनुसार शनिवार दोपहर प्रोफेसर विश्वकांत गुप्ता अपने भांजे अमन गुप्ता के साथ अमित गुप्ता के आवास पर उनकी मां और भाई के रहने की व्यवस्था करने की बात करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान कहासुनी के बाद अमित गुप्ता ने विश्वकांत गुप्ता के साथ मारपीट की, गालियां दीं और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का यह भी आरोप है कि विवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.