पिथौरागढ़, मार्च 28 -- मां उल्का देवी का सेरा गांव से परंपरागत तरीके से डोला निकाला गया। इस दौरान मां के जयकारों से सोरघाटी गूंज उठी। भक्तों ने अराध्य देवी के डोले पर पुष्प वर्षा की व सुख समृद्धि का आशीष मांगा। शनिवार को चैत्र नवरात्रि की दशमी पर सेरा गांव में मां उल्का देवी का डोला निकाला गया। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन को पहले से ही खड़े नजर आए। डोले के मंदिर पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने मां पर पुष्प वर्षा की। मुख्य मंदिर में देवडांगरों ने अवतरित होकर लोगों को अपना आशीर्वाद भी दिया। भूमिया देवता कवीन्द्र सिंह मेहता में, मां उल्का अशोक सिंह मेहता में, मां महाकाली मोहित मेहता में, दुर्गा भवानी कपिल मेहता में, योगेंद्र मेहता डिंपी, धमेन्द्र मेहता व पियूष में देवी के वीर अवतरित हुए। यहां मेयर कल्पना देवलाल समेत कई लोग मौजूद रह...