बिहारशरीफ, मार्च 18 -- वासंतिक नवरात्र : मां आशापुरी : महिलाओं का मंदिर में होगा प्रवेश पर गर्भगृह में जाने से रहेगी रोक घोसरावां में सिद्धिदात्री रूप में विराजमान हैं मां आशापुरी, नवरात्र में उमड़ेगी भक्तों की भीड़ आठ भुजाओं वाली दिव्य प्रतिमा, 350 वर्ष पुराना आस्था का केंद्र फोटो मां आशापुरी : घोसरावां की मां आशापुरी महारानी पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक प्रखंड के घोसरावां गांव में स्थित मां आशापुरी मंदिर अपनी प्राचीन परंपरा, तांत्रिक साधना और विशेष धार्मिक मान्यताओं के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। यहां मां सिद्धिदात्री के स्वरूप में आशापुरी माता विराजमान हैं और उनकी आठ भुजाओं वाली दिव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र बनी हुई है। करीब 350 वर्ष पुराना यह शक्तिपीठ आज भी नवरात्रि के दौरान विशेष रूप से भक्तों के आकर्षण का कें...