मां आंगनवाड़ी वर्कर, पहले में इंटरव्यू तक पहुंचे, दूसरे में प्रीलिम्स में फेल; फिर बेटा 574वीं रैंक लाकर बना IPS
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा का सफर आसान नहीं होता है। किसी को जल्दी सफलता मिल जाती है, तो किसी को लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद मिलता है। हालांकि कई मैदान छोड़कर भाग जाते हैं, लेकिन असफलता के बाद भी कोशिश जारी रखने वाले ही अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। बिहार के मोतिहारी के रहने वाले अफजल अली की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उनकी मां आंगनवाड़ी वर्कर हैं और पिता स्कूल में हेडमास्टर। अफजल को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में कई बार असफलाओं का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर सफलता हासिल की है। उन्होंने तीसरे प्रयास में 574वीं रैंक हासिल कर IPS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया। ऐसे में इनकी कहानी कई युवाओं को प्रेरित करती हैं। हाल में उनकी शादी हुई है। पत्नी पेशे से डॉक्टर हैं। आईपीएस अफसर ने अपनी शादी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.