पलामू, अप्रैल 16 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर से 80 किलोमीटर दूर पुनपुन नदी के उदगम स्थल पर शनिवार को कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ आरंभ करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। पिपरा प्रखंड के सरैया पंचायत अंतर्गत पुनपुन उद्गम स्थल कुंड पर स्थापित मां अष्टभुजी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ में एक हजार श्रद्धालुओं के कलश यात्रा में होने का अनुमान है। झारखंड सहित बिहार राज्य के कई गांव के श्रद्धालु भी कलश लेंगे वही बड़ी संख्या में लोग कलश यात्रा में शामिल होंगे। पुनपुन उद्गम स्थल कुंड पर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। पिपरा प्रखंड क्षेत्र में महायज्ञ को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पुनपुन उद्गम स्थल विकास समिति के अध्यक्ष डॉ रविकांत तिवारी, उपाध्यक्ष विकास तिवारी और सागर सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.