मिर्जापुर, मई 2 -- विंध्याचल। विंध्य पहाड़ी पर स्थित मां अष्टभुजा मंदिर के विग्रह के बगल से पानी का रिसाव देख पुरोहित और अन्य श्रद्धालु चिंतित है। मां के विग्रह के ठीक बगल से पानी का रिसाव लगातार बना हुआ है। इसकी जानकारी शनिवार को जब पुजारी को हुई तो अन्य लोगों को दे दी गयी। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में पुजारी और श्रद्धालु मंदिर के गर्भगृह में पहुंच गए। पुरोहितों ने प्रशासन से मामले की जांच कराके गर्भगृह में हो रहे पानी के रिसाव को बंद कराए जाने की मांग की है। मंदिर के पुजारी मनीष द्विवेदी ने बताया कि ऐसा पहली बार दिख रहा है। मां के विग्रह के पास पानी का रिसाव कहा से हो रहा है और ऐसा क्यों हो रहा है यह स्पष्ट नहीं है। पुजारी का कहना है कि पहाड़ पर कई स्थानों पर पाइप लाइन बिछाई गई है। उसमें लीकेज भी हो सकता है। जिला प्रशासन को इसे त...