हल्द्वानी, मई 4 -- लालकुआं। सांसद अजय भट्ट ने सोमवार को मां अवंतिका शक्तिपीठ मंदिर, पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए पांच लाख की धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा भी की। वहीं मंदिर परिसर में निशुल्क संगीत शिक्षा म्यूजिक क्लासेस का शुभारंभ किया। भाजपा नेता भुवन जोशी ने कंप्यूटर और समाजसेवी चंदन जोशी ने सीसीटीवी कैमरे भेंट किए। सांसद प्रतिनिधि एवं मंदिर समिति अध्यक्ष लक्ष्मण खाती ने अतिथियों का स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी, सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा, मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, मुख्य पुजारी चंद्रशेखर जोशी, गोपाल जोशी, धन सिंह बिष्ट, संजीव शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं मातृशक्ति मौजूद रही। यह भी पढ़ें- जेठ माह तृतीया तिथि पर दर्शन पूजन करने उमड़ा भक्तों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.