हल्द्वानी, मई 30 -- लालकुआं, संवाददाता। मां अवंतिका मंदिर परिसर में शनिवार को पत्रकार रमाकांत पंत की पुस्तक 'आदि शक्ति मां अवंतिका' का सेंचुरी मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने विमोचन किया। गुप्ता ने कहा कि मां अवंतिका मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था, ऊर्जा और सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र है। इस पुस्तक में मां अवंतिका के आध्यात्मिक महत्व, आस्था और क्षेत्रीय इतिहास को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। यह कृति आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य करेगी। यहां सेंचुरी मिल के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा, संत देवदास महाराज, मंदिर समिति अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, आचार्य चन्द्रशेखर जोशी, चन्द्रा खाती, गोपाल दत्त जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस...