एटा, अगस्त 23 -- एटा, 6 सितम्बर को नई दिल्ली कालका स्थित श्री रामकृष्ण सरस्वती विद्या निकेतन सभागार में वीरांगना मां अमृता देवी की पुण्य स्मृति में तृप्ति फाउंडेशन पर्यावरण सम्मान समारोह का आयोजन करेगा। यह जानकारी एटा के पर्यावरणविद ज्ञानेंद्र रावत ने दी है। पर्यावरणविद ने बताया कि समारोह में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण अभियान, सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा। समारोह के मुख्य अतिथि बंकर मैन के नाम से विख्यात मेजर जनरल डा. श्रीपाल, विशिष्ठ अतिथि लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र संस्थापक महासचिव अभय सिन्हा, बालाजी कालेज आफ इंस्टीट्यूशंस निदेशक डा. जगदीश चौधरी अतिथि होंगे। तृप्ति फाउंडेशन प्रमुख अशोक मेहता ने बताया कि समारोह में देश की 35 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा। समारोह में एटा स...