चक्रधरपुर, अप्रैल 17 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। मां अमिया देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव आगामी 25 अप्रैल को स्कूल प्रांगण में मनाया जाएगा। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, नगर अध्यक्ष सन्नी उरांव, उपाध्यक्ष विजय कुमार साव, शिक्षाविद डॉ नागेश्वर प्रधान, प्रोफेसर कणाद त्रिपाठी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में इस वर्ष के सफल छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल व उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी स्कूल के निदेशक प्रवीर प्रमाणिक एवं प्राचार्या माधुरी प्रमाणिक ने दी। यह भी पढ़ें- माँ अमिया देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का 10 वां वार्षिक उत्सव 25 अप्रैल को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...