चक्रधरपुर, मई 9 -- चक्रधरपुर। राष्ट्रगान के रचयिता, महान दाशर्निक, साहित्यकार एवं नोबल पुरस्कार से अलंकृत गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की 165 वीं जयंती चक्रधरपुर के मां अमिया देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह की शुरुआत स्कूल की प्रधानाचार्या माधुरी प्रमाणिक ने दीप प्रज्वलित कर की। रविंद्र संगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत के बाद प्राचार्या ने कवि गुरु रवींद्र नाथ टैगौर की जीवनी एवं उनके साहित्यकार एवं कविगुरु बनने के सफर पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या प्रमाणिक ने रवींद्र नाथ टैगोर की रचनाओं, काव्य और कविताओं के बारे में अवगत कराया एवं उनकी रचनाओं को स्कूल कॉलेजों में पढ़ाए जाने की बात कही। यह भी पढ़ें- जगत तारन में टैगोर की 165वीं जयंती पर गूंजे रवींद्र संगीत इस अवसर पर स्कूल के निर्देशक प्रवीर कुमार प्रमाणिक ने भ...