अयोध्या, जनवरी 1 -- अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव को एक बार फिर उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के रसूलाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मां अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश चौबे एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच से सुरेश यादव को उनके समाजहितकारी कार्यों के लिए 'साइकिल मैन' की उपाधि दी गई। वक्ताओं ने बताया कि सुरेश यादव अब तक हजारों बच्चों एवं बालिकाओं को साइकिल वितरित कर शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.