प्रयागराज, मार्च 22 -- कोटवा स्थित मां अन्नपूर्णा धाम मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण की झांकी देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। संध्या आरती के बाद श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ फूलों की होली खेली। होली खेलें रघुवीरा... जैसे भजनों पर भक्त झूमते रहे। मंदिर समिति के बंगाली बाबू ने बताया कि नौ दिवसीय महोत्सव के तहत यहां प्रतिदिन सुबह दुर्गा सप्तशती का पाठ और शाम को भव्य आरती व भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। व्यवस्था में पुजारी अवधेश पुष्पाकर, हर्षित सिंह, सुमित शान्तनु, देव, हरिकेश सिंह, उमेश सिंह, दादा भाई, रतन सिंह, पंकज यादव आदि लगे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.