कन्नौज, जुलाई 29 -- तिर्वा, संवाददाता। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर बुधवार को कस्बे में स्थित सिद्धपीठ मां अन्नपूर्णा मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भीषण गर्मी और उमस पर श्रद्धा व आस्था भारी पड़ी। भक्तों ने कई घंटे कतार में लगकर मां अन्नपूर्णा की चौखट पर माथा टेका और अन्न चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने मनौतियां भी मांगीं। इस दौरान आयोजित एक दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर और मेला परिसर में पुलिस व प्रशासन के अफसर मुस्तैद रहे। आषाढ़ी पूर्णिमा पर गंगा स्नान के बाद सिद्धपीठ मां अन्नपूर्णा के दर्शन और अन्न चढ़ाने की पुरानी परंपरा है। बुधवार सुबह तीन बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। सुबह चार बजे मां भगवती के कप...