वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। मां अन्नपूर्णा मंदिर की रसोई में अब प्राकृतिक गैस से भोजन पकाया जाएगा। रविवार को अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र में पीएनजी सेवा का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, अन्नपूर्णा मठ के महंत शंकरपुरी, गेल इंडिया के कार्यकारी निदेशक एचके गर्ग ने किया। डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। पीएनजी सेवा से अधिक सुरक्षित तरीके से भोजन पकेगा। एचके गर्ग ने बताया कि यहां हर माह करीब 600 एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग होता था। इस मौके पर जनार्दन शर्मा, जीएम गेल सुशील कुमार, प्रवीण सिंह, चंदन कुमार, प्रवीण गौतम, देबाशीष साहू, प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. पवन शुक्ला, रमेश तिवारी, राकेश तोमर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...