रुद्रपुर, मार्च 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नवरात्र की अष्टमी पर गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब मां अटरिया माता का भव्य डोला रम्पुरा स्थित मंदिर से निकलकर जगतपुरा के प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर पहुंचा। बैंडबाजों, झांकियों और जयकारों के बीच निकली इस शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया। कभी श्रद्धा तो कभी करुणा बन भक्तों पर दुलार लुटाने वाली मां अटरिया माता का डोला गुरुवार को धूमधाम से जगतपुरा स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर पहुंचा। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई शोभायात्रा किच्छा मार्ग, इंदिरा चौक और आवास विकास सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई सिद्धपीठ मंदिर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर मां का स्वागत किया। सैकड़ों भक्त बैंड की धुन पर नाचते-गाते हुए जयघोष करते चल रहे थे, जिससे वातावरण पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.