चम्पावत, मार्च 29 -- लोहाघाट। विकासखंड के प्रसिद्ध मां अखिलतारिणी धाम में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान हीरा भट्ट कौशल संगीत कला केंद्र के कलाकारों ने कई भजनों की बेहतर प्रस्तुति देकर समां बांधा। रविवार को संगीत कला केंद्र के अध्यक्ष अजय कलखुड़िया के नेतृत्व में कलाकारों की टीम मां अखिलतारणी धाम पहुंची। जहां उन्होंने धाम के दर्शन किए और इसके इतिहास को जाना। इस दौरान नन्हे कलाकारों ने आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा... देवी भगवती मैया तू देनी है जाए... तूने मुझे बुलाया शेरावालिए मैं आया मैं आया आदि कई भजनों की बेहतर प्रस्तुति देकर समां बांधा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...