चित्रकूट, मार्च 26 -- चित्रकूट। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को मां अंबे के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। भोर से देवी मंदिरों में जलाभिषेक को भक्त पहुंचने लगे थे। मुख्यालय कर्वी स्थित काली देवी मंदिर, झारखंडी माता तरौंहा, बंधोइन माता में दोपहर तक भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचे। भीड़ अधिक होने पर भक्तों को इंतजार भी करना पड़ा। राजापुर कस्बा स्थित जालपा देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। असावर माता मंदिर लालापुर, आनंदी माता मऊ आदि सभी देवी मंदिरों में मां अंबे के जयकारे गूंज रहे है। भक्त पहुंचकर भंडारों का भी आयोजन कर रहे है। कन्याभोज का दौर भी चल रहा है। मंदिरों में रोजाना शाम को मां का भव्य श्रंगार किया जा रहा है। शाम से देर रात तक मंदिरों में देवी गीत कार्यक्रमों को आयोजन भी हो रहा है। इसके अलावा घरों में लोग अनुष्ठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.