रामपुर, मई 5 -- बिलासपुर। मामूली विवाद को लेकर मांस विक्रेता की दुकान पर दबंगों ने हमला कर दिया। इस हमले में दुकानदार और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल की पत्नी की तहरीर पर छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। नगर के मोहल्ला शीरी मियां निवासी साजिद अली और समीर नगर में लाइसेंसी मांस की दुकान चलाते हैं। पीड़िता ने बताया कि 30 अप्रैल की सुबह उनकी दुकान पर स्टाक उतारा जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और पहले माल लेने की जिद पर अड़ गए। जब इसका विरोध किया गया, तो विवाद बढ़ गया और दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियारों व चाकू से हमला कर दिया। इसमें दुकानदार और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की। न्याय के लिए पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.