मांस-मछली की दुकानें हटाना गलत
वाराणसी, जून 30 -- वाराणसी। आम आदमी पार्टी (आप) के जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल्ला खान ने कहा कि मांस-मछली की दुकानें शहर से बाहर करना गलत है। पितरकुंडा स्थित कैंप कार्यालय में सोमवार को मीडिया से बातचीत में दोनों नेताओं ने नगर निगम प्रशासन के आदेश को तुगलकी फरमान बताया। उन्होंने इसे एक पक्षीय बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। कहा कि मांस-मछली की दुकानें शहर से बाहर किए जाने से तमाम लोगों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो जाएगी। जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पांडेय, सरोज शर्मा, डॉ. जितेंद्र कुमार, आकिब खान और बजले रहीम मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.