बरेली, अप्रैल 20 -- बरेली। रविवार देर रात थाना नवाबगंज क्षेत्र में पुलिस और गौकशी के इरादे से घूम रहे तस्करों के बीच अलीनगर गांव की पुलिया के पास मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि एक दरोगा भी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, देर रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग क्षेत्र में गौकशी की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की, तभी तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में यासीन खान के दाहिने पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान दरोगा योगेंद्र सिंह के हाथ में भी गोली लगने से वह घायल हो गए। घायल आरोपी यासीन खान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यासीन खान, उसके बेटे अजमल खान और अफजल खान, निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.