मांस के अवशेष फेंकने का विरोध करने पर युवक से मारपीट, तीन पर केस
मुरादाबाद, मई 31 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला इलाके में मांस के अवशेष फेंकने का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नया गांव हरथला रेलवे स्टेशन निवासी इकरार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते शुक्रवार की दोपहर करीब 3:30 बजे हरथला स्थित हड्डी मिल के पास आवासीय क्षेत्र में सुहेल, साहिल और अमान मांस के अवशेषों से भरा कट्टा फेंक रहे थे। यह भी पढ़ें- युवक से मारपीट में तीन पर केस जब उसने इसका विरोध किया तो तीनों आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए। आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर इकरार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.