फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 28 -- फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने मांस बेचने के आरोप में बाप बेटे को पकड़ लिया और सैंपल जांच के लिए भरवाया। भाऊटोला मोहल्ला निवासी बाप-बेटे मीट की दुकान पर मांस बेचते हैं। इसकी शिकायत जब हुयी तो पुलिस ने छापा मार दिया। पुलिस ने दुकान से मास को कब्जे में लेकर फॉरेसिक टीम से उसका नमूना भरवाया। बाप-बेटे को पुलिस थाने लेकर आयी। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। यदि जांच में कुछ सामने आता है तो पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...