बरेली, मार्च 20 -- भमोरा। हिंदू जागरण स्वाभिमान सुरक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने नवरात्र में मांस और शराब बंदी को लेकर गुरुवार को खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपने के दौरान कहा, नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा पर्व है। इन दौरान मांस और शराब की दुकानें बंद होनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला प्रचार प्रमुख सचिन चौहान, मानवेंद्र प्रताप, पंकज सागर, प्रदीप गोस्वामी, विजय सागर, कुलदीप गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...