बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- फोटो: सत्संग रहुई: रहुई के उतरनावां गांव में शनिवार को में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड के उतरनावां गांव में आयोजित सत्संग में पंकज जी महाराज ने कहा कि किसी भी धर्म या व्यक्ति की निंदा नहीं करनी चाहिए। बल्कि, हृदय में प्रभु के प्रति प्रेम पैदा करना चाहिए। उन्होंने लोगों से ईमानदारी से जीविकोपार्जन करने और मांस, मछली, अंडा व शराब से दूर रहने की अपील की। यह शरीर हरि का मंदिर है, इसे शाकाहार से पवित्र रखें। मौके पर अनिल सिंह, ओम प्रकाश चौधरी, सरयुग प्रसाद सिन्हा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.