आदित्यपुर, फरवरी 24 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल के कांगलाटांड़ में सागुन सारना एमेन गांवता द्वारा रविवार को बाहा बोंगा मनाया गया। मांदर की थाप एवं बाहा गीत के साथ देर शाम तक महिलाएं थिरकती रहीं। इसके पूर्व लोगों ने कांगलाटांड़ जाहेरथान में अपने इष्टदेव मरांग बुरू जाहेर आयो की पूजा-अर्चना की तथा सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस मौके पर समाजसेवी व झारखंड आंदोलनकारी सुखराम हेम्ब्रम ने कहा कि बाहा बोंगा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि यह सामाजिक एकता, सामाजिक सदभाव एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश देने वाला पर्व है। इस मौके पर सुखराम हेम्ब्रम बाजार हेम्ब्रम, भूषण हेम्ब्रम, महेंद्र महतो, राजाराम हेम्ब्रम हपन हेम्ब्रम, सोनाराम हेम्ब्रम हड़कु माडी॔ आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.