रामगढ़, मार्च 22 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल भुरकुंडा में रविवार को प्रकृति का महापर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति की ओर से भुरकुंडा रिवर साईड स्थित सरना स्थल में मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक रोशनलाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, चमन लाल, राजद नेता गिरधारी गोप, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह बावला, प्रेमनाथ साहू, अजय पासवान, आजाद अंसारी, राकेश सिन्हा आदि उपस्थित थे। मुख्य अतिथि विधायक रोशनलाल चौधरी ने प्रकृति के महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरहुल केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीने की प्रेरणा देता है। इससे पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.