मांदर की थाप पर झूम उठा गुमला, संस्कृति के साथ विकास का दिया संदेश
गुमला, अगस्त 9 -- गुमला, संवाददाता। विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को नगर भवन गुमला में आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विकास का संगम देखने को मिला। मांदर की थाप,झारखंडी लोकगीत और पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुतियों से नगर भवन गूंज उठा। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जीवंत तस्वीर पेश की। जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जिला कल्याण विभाग-आईटीडीए द्वारा आयोजित महोत्सव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कलाकार,विद्यार्थी, किसान, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, लाभुक और ग्रामीण शामिल हुए। बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि आदिवासी समाज जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाए रखने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.