गुमला, फरवरी 9 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के बेंदोरा पंचायत के सरखी गांव में सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। गांव को 134 एकड़ सामुदायिक वन पट्टा मिलने के उपलक्ष्य में वन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक नृत्य-गीतों के बीच पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाज से किया गया।कार्यक्रम में मुखिया सुशील दीपक मिंज और जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने ग्रामीणों में नया जोश भर दिया। मुखिया सुशील दीपक मिंज ने कहा कि झारखंड में अब पेसा कानून लागू है और ग्रामीणों को उनका हक मिल रहा है। 134 एकड़ जंगल का पट्टा मिलना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अब जंगल की सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी गांववासियों की है,क्योंकि कानून ने उन्हें जंगल का असली मालिक बना दिया है।जिला परिषद सदस्य मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.