मांदर की थाप और गीतों की गूंज, करम मय हुई राजधानी रांची
रांची, सितम्बर 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची में मंगलवार को करम पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भाई-बहनों और प्रकृति प्रेम के प्रतीक करम पर्व पर सभी अखड़ा की आकर्षक सजावट और विद्युत सज्जा की गई थी। करम पर्व की शुरुआत शाम में हुई। पूर्व में बहनों ने उपवास रखा। इसके बाद भाईयों ने करम डाल काटकर नाचते-गाते हुए अखड़ा तक लाए। यहां बहनों ने नाचते-गाते हुए उनका स्वागत किया और पाहन के द्वारा करम देव को अखड़ा में स्थापित किया गया। इसके बाद जावा फूल को रखा गया। साथ ही पूजा की शुरुआत हुई। इसी दौरान करम की कहानी बताई गई। पूजा करने के बाद प्रसाद और जावा फूल का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: इटकी और आसपास के गांवों में करम पूजा का उल्लास इसके बाद अखड़ा की परिक्रमा करते हुए मांदर, ढोलक और नगाड़ों की धुनों पर करम गीतों पर नृत्य किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.