नई दिल्ली, अगस्त 28 -- मांड्या जेल के लगभग 80 कैदियों के हस्ताक्षर वाली एक कथित पत्र सामने आया है। इस पत्र में जेल के अंदर अलग-अलग सुविधाएं मुहैया कराने के लिए वसूली जाने वाली कथित रकम की सूची दी गई है। कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (जेल) आलोक कुमार ने कहा कि पत्र में लिखी बातों की जांच की जा रही है। पत्र की कॉपी मीडिया को भी भेजी गई हैं, जिन पर कैदियों के हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान और विचाराधीन कैदी (यूटीपी) नंबर हैं। पत्र में अलग-अलग सुविधाओं के लिए कथित 'रेट लिस्ट' है, जिसमें कुछ खास सेल (कोठरियों) से जुड़े मासिक भुगतान भी शामिल हैं। कैदियों के कथित पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए आलोक कुमार ने बताया कि मैंने मंगलवार को व्यक्तिगत रूप से मांड्या का दौरा किया और हर कैदी से बात की। किसी ने मेरे सामने कोई शिकायत नहीं रखी। हालांकि, अब जो कथित याच...