हजारीबाग, जून 19 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो शुक्रवार को रांची के बरियातू स्थित हेल्थ प्वाइंट हॉस्पीटल पहुंचे। हॉस्पीटल में इलाजरत विष्णुगढ़ के समाजसेवी सोबरन भगत से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य संबंधी हालचाल जाना। चिकित्सकों से उन्होंने उपचार की जानकारी प्राप्त कर बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया। परिजनों को हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया। बता दें कि समाजसेवी सोबरन भगत पांच दिनों से ब्रेन हेम्ब्रेज की वजह से कोमा में हैं। रांची में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...