मांडू में पीसीसी सड़क योजना का विधायक ने किया शिलान्यास
रामगढ़, जुलाई 29 -- मांडू, निज प्रतिनिधि मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने बुधवार को डीएमएफटी फंड से निर्माण कार्य होने वाले एन एच 33 फागू दोहर से मनोज साव पीसीसी पथ का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया। पीसीसी पथ के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। मौके पर विधायक निर्मल महतो ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क निर्माण से लोगों की आवाजाही आसान होगी और विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। उन्होंने संबंधित संवेदकों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। शिलान्यास कार्यक्रम में मुखिया बैजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.