रामगढ़, अगस्त 14 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। खरीफ फसल वर्ष 2026-27 को लेकर किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और उर्वरक बिक्री की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को मांडू में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में उर्वरक की बिक्री, वितरण एवं किसानों को उपलब्धता सुनिश्चित करने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी गयी।

प्रशिक्षण के उद्देश्य प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की प्रक्रिया निर्धारित व्यवस्था के तहत की जाती है। उर्वरक बिक्री में पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों को सही मात्रा में खाद उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही संबंधित कर्मियों को बिक्री एवं वितरण के दौरान आवश्यक प्रक्रिया का पालन करने की जानकारी दी गयी।कार्यक्रम में बीटीएम, एटीएम एवं जनसेवकों को उनकी ज...