रामगढ़, जून 10 -- मांडू ।निज प्रतिनिधि मांडू थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल के समीप क्रॉसिंग के पास मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गिद्दी निवासी सरोज राम के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरोज राम अपनी मोटरसाइकिल से हजारीबाग से गिद्दी स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मिडिल स्कूल के समीप क्रॉसिंग के पास रजरप्पा मंदिर से पूजा अर्चना कर लौट रही आर्टिगा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, सभी को हायर सेंटर रेफर घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और एनएचएआई एंबुलेंस की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांडू पहुंचाया गया।

हिंदी हि...