रामगढ़, जून 11 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। मांडू बीडीओ अमित कुमार ने गुरुवार को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के साथ मांडू आदिवासी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में गंदगी व रखरखाव में व्याप्त खामियां देखकर नाराजगी जताया। साथ ही संबंधित लोगों को इसमें सुधार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा विद्यार्थियों को सुरक्षित व बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं विद्यालय के जर्जर भवनों की स्थिति देख प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को ऐसे भवनों को हटाने, आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को शीघ्र पत्राचारकरने को कहा। इससे समय रहते किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। मौके पर विद्यालय प्राचार्य प्रेम कुमार गंझू, शिक्षक रवि कुमार सिंह व छात्रावास अधीक्षक को विद्यालय की व्यवस्था, अनुशासन, स्वच्छता...