रामगढ़, मई 27 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। मांडू थाना कांड संख्या 117/26 के आरोपी सुमित कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी सुमित कुमार सिन्हा, पिता सोमेश कुमार सिन्हा, ग्राम हेसागढ़ा, थाना मांडू, जिला रामगढ़ का निवासी है।पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...