रामगढ़, जून 21 -- मांडू,निज प्रतिनिधि। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को मांडू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने की। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने कहा कि मुहर्रम आपसी भाईचारे, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक पर्व है। उन्होंने सभी लोगों से प्रशासन का सहयोग करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों से दूर रहने, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।बैठक यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व सौहार्द पूर्ण वातावरण...