बोकारो, मई 13 -- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तेनुघाट में एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता की। रामगढ़ जिला के मांडू थाना क्षेत्र के अनलिमिटेड कुमार (25 वर्ष) के अपहरण मामले का उद्भेदन किया। बताया कि पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको में संदिग्ध अभियुक्त कामेश्वर यादव के घर पर छापामारी कर बंधक बनाये गये युवक को सकुशल बरामद किया गया। वहीं इस कांड में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में उपकारा तेनुघाट भेज दिया गया। इस कांड में संलिप्त कामेश्वर यादव पिता स्व विमल महतो और कन्हैया यादव पिता कामेश्वर यादव दोनों खेतको निवासी हैं। गोमिया कथारा ओपी कांड संख्या 63/26 व तिथि 11 मई के आलोक में पुलिस को सूचना दी गई थी कि युवक को अगवा कर खेतको में कहीं बंधक बनाकर रखा गया है। यह भी पढ़ें- विजिलेंस से एसडीओ ने मांगी...