गंगापार, फरवरी 16 -- दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलवे मार्ग पर स्थित मांडा रेलवे स्टेशन के बगल रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से क्षेत्रीय लोग त्रस्त हो गए हैं। महेवा और डेंगूरपुर को जोड़ने वाले इस व्यस्त मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है, जो गंगा पर पीपा पुल बन जाने से गंगापार के इलाके को जोड़ता है। लेकिन बार-बार फाटक बंद होने और ट्रेनों की अधिक आवाजाही के कारण जाम लगना आम बात है। कई बार आधे-आधे घंटे तक वाहनों की कतार लग जाती है, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। जाम के समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लगभग छह माह पूर्व प्रारंभ किया गया था, लेकिन वर्तमान में निर्माण कार्य एक ओर से रुका पड़ा है। अधूरा पड़ा ओवरब्रिज स्थानीय लोगों के लिए उम्मीद और निराशा दोनों का प्रतीक बन गया है। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.