मांडा में 17 सौ क्विंटल गेहूं की अब तक हो चुकी खरीद
गंगापार, मई 4 -- मांडा क्षेत्र के सुरवांदलापुर गांव में स्थित इकलौते गेहूं क्रय केंद्र पर बड़ा और सुरक्षित गोदाम होने के कारण गेहूं के भंडारण में कोई परेशानी नहीं है। हालांकि समय समय पर डिपो के लिए एकत्रित गेहूं भेज दिया जाता है। मांडा के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी सुभाषचंद्र सिंह ने जानकारी दी कि अब तक विभिन्न गांवों के कुल 46 किसानों से 1705 क्विंटल गेहूं की खरीद सुरवांदलापुर स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर किया जा चुका है। क्रय केंद्र पर किसानों के रुकने , पेयजल और गेहूं भंडारण की पर्याप्त सुविधा है। फिलहाल बोरे की भी इस क्रय केंद्र पर कमी नहीं है। पांच सौ क्विंटल के बाद एकत्रित गेहूं डिपो के लिए भेजकर गोदाम खाली कर दिया जाता है। गोदाम की क्षमता दस हजार क्विंटल बोरा रखने तक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.