मांडा में हनुमत् जन्मोत्सव दो अप्रैल को
गंगापार, मार्च 31 -- मांडा। मांडा खास राजमहल से जुड़े अमृत सरोवर मल्हिया तालाब के प्राचीन हनुमान मंदिर में दो अप्रैल गुरुवार को हनुमत् जन्मोत्सव कार्यक्रम पारंपरिक ढंग से मनाया जाएगा। पदाधिकारियों ने बताया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी हनुमत् जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। शात सात बजे से हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, महाभोग, भजन गायक आमोद पांडेय व मुन्ना दुबे की टीम द्वारा सुंदरकांड पाठ व भजन के बाद आरती, हवन और प्रसाद वितरण होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.